इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Prasidh Krishna को मिला टीम इंडिया में मौका, यहां पढ़ें क्रिकेट के मैदान में अबतक कैसा रहा है उनका प्रदर्शन

T20I सीरीज के सफल समापन के बाद भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी. आगामी वनडे श्रृंखला के लिए आज बीसीसीआई (BCCI) द्वारा 18 सदस्यीय टीम का भी ऐलान कर दिया है. टीम की कमान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के हाथों में दी गई है. इसके अलावा आगामी सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

प्रसिद्ध कृष्णा (Photo Credits: Twitter/Prasidh Krishna)

India vs England ODI Series 2021: T20I सीरीज के सफल समापन के बाद भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी. आगामी वनडे श्रृंखला के लिए आज बीसीसीआई (BCCI) द्वारा 18 सदस्यीय टीम का भी ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों में दी गई है. इसके अलावा आगामी सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसमें क्रुणाल पांड्या, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल है.

कर्नाटक के 25 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने पहली बार टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने खुशी का इजहार किया है. उन्होंने कहा है, 'जब आपको अपने देश की तरफ से खेलने का मौका मिलता है तो ये काफी शानदार अनुभव होता है. यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है. मैं अपनी तरफ से टीम की जीत में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं. बीसीसीआई का आभार.'

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 5th T20I 2021: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकते हैं कप्तान विराट कोहली

बात करें प्रसिद्ध कृष्णा के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अबतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नौ मैच खेलते हुए 17 पारियों में 20.3 की एवरेज से 34 विकेट चटकाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम एक बार पांच और दो बार चार विकेट लेने का कारनामा है.

इसके अलावा उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में 48 मैच खेलते हुए 48 पारियों में 23.1 की एवरेज से 81 विकेट चटकाए हैं. लिस्ट A क्रिकेट में उनके नाम दो बार पांच और पांच बार चार विकेट लेने का कारनामा है. वहीं उन्होंने अबतक 40 T20 मैच खेलते हुए 40 पारियों में 35.8 की एवरेज से 33 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng ODI Series 2021: इन 2 खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिलना चाहिए था मौका

बात करें उनके इंडियन प्रीमियर लीग प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 24 मैच खेलते हुए 24 पारियों में 44.5 की एवरेज से 18 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 30 रन खर्च कर चार विकेट है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड