India vs England 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक, जोस बटलर, जैकब बेथेल और फिल साल्ट पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग टीम की बड़ी ताकत होंगे.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 5th T20I Match Date And Time Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 11 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथम्प्टन (Southampton) के द रोज बाउल (The Rose Bowl) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सीरीज में इंग्लैंड 3-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है, जबकि पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली टीम इंडिया क्लीन स्वीप से बचने और सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर सीरीज 4-0 से अपने नाम करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया की नंबर-1 टी20 रैंकिंग पर मंडराया खतरा, आखिरी मैच जीतते ही इंग्लैंड बन जाएगा नया बादशाह

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला सीरीज का आखिरी मैच होगा. भारतीय टीम लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है और अब उसके सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती है. वहीं मेजबान इंग्लैंड अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए ऐतिहासिक 4-0 की जीत दर्ज करना चाहेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG T20I Head To Head)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया को 4 मुकाबलों में जीत और 8 मुकाबलों में हार मिली है, जबकि एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला. पिछले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम इंडिया को सिर्फ दो जीत मिली हैं.

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक, जोस बटलर, जैकब बेथेल और फिल साल्ट पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग टीम की बड़ी ताकत होंगे.

द रोज बाउल की पिच रिपोर्ट (The Rose Bowl Pitch Report)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी 11 जुलाई को साउथम्प्टन के द रोज बाउल में खेला जाएगा. यहां की पिच संतुलित मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना रहती है. हालांकि बल्लेबाज शुरुआती चुनौती पार कर लें तो बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है. मध्य ओवरों में सतह थोड़ी धीमी पड़ने से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

साउथम्प्टन का मौसम कैसा रहेगा? (Southampton Weather Report)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. एक्यूवेदर के अनुसार अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस को पूरे 20-20 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (IND vs ENG Match Key Players To Watch Out)

इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने पिछले 10 मैचों में 40.14 की औसत और 155.24 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए हैं. कप्तान हैरी ब्रूक ने पिछले 10 मुकाबलों में 183.43 की स्ट्राइक रेट से 299 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर इस सीरीज में अब तक 190 रन बना चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 टी20 मुकाबलों में 303 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मैचों में 15 विकेट झटके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह के नाम पिछले 9 मुकाबलों में 12 विकेट दर्ज हैं.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG 5th T20I Match Date And Venue)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला कल यानी 11 जुलाई को साउथम्प्टन के द रोज बाउल में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs ENG 5th T20I Match Live TV Channel Telecast In India)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

भारत में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND vs ENG 5th T20I Match Live Streaming In India)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 5th T20I Playing Prediction)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

Share Now