Ind vs Eng 5th T20I 2021: विराट कोहली और रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 225 रन का बड़ा लक्ष्य

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें T20I मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने 80 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.

रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs England 5th T20I Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जा रहे पांचवें T20I मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 80 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 52 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए.

भारत के लिए आज पारी की शुरुवात रोहित शर्मा के साथ कप्तान विराट कोहली ने की. दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेलते हुए नौ ओवर में 94 रन की साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर शर्मा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बेन स्टोक्स की एक धीमी गेंद समझ नहीं पाए और बोल्ड गए. शर्मा ने 34 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली. टीम को दूसरा झटका शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा. यादव 17 गेंद में तीन चौके और दो छक्के  की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 5th T20I 2021: यहां पढ़ें T20I क्रिकेट में पारी की शुरुवात करते हुए कैसा रहा है Virat Kohli का प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों के अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली. मेहमान टीम इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स और स्पिनर आदिल राशिद ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. स्टोक्स ने जहां रोहित शर्मा को बोल्ड किया, वहीं आदिल राशिद ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share Now

संबंधित खबरें

Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\