Ind vs Eng 5th T20I 2021: निर्णायक मुकाबले में Eoin Morgan ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की T20 श्रृंखला का पांचवां एवं निर्णायक मुकाबला आज अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम सात बजे से किया जाएगा.
India vs England 5th T20I Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की T20 श्रृंखला का पांचवां एवं निर्णायक मुकाबला आज अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम सात बजे से किया जाएगा. पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड की कमान जहां इयोन मोर्गन के हाथों में है, वहीं मेजबान टीम की अगुवाई विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे हैं.
बात करें इस T20 श्रृंखला के बारे में तो दोनों ही टीमें फिलहाल 2-2 से बराबरी पर चल रही हैं. मेहमान टीम इंग्लैंड ने भारत को जहां पहले और तीसरे T20I मुकाबले में क्रमशः आठ-आठ विकेट से शिकस्त दी थी. वहीं भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए इंग्लैंड को दूसरे एवं चौथे मुकाबले में पटखनी दी. टीम इंडिया ने मेहमान को दूसरे मुकाबले में सात विकेट से हराया. वहीं चौथे मुकाबले को आठ रनों से अपने नाम किया.
यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of India vs England 5th T20I 2021: भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले को ऐसे देखें लाइव
बता दें कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की टीम अबतक 18 बार आमने सामने हुई है. इसमें इंग्लैंड ने भारत को जहां नौ बार शिकस्त दी है, वहीं टीम इंडिया ने भी इंग्लैंड को नौ बार हराया है. दोनों टीमों के बीच पहला T20 मुकाबला 19 सितंबर साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 18 रन से शिकस्त दी थी.
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर और टी नटराजन.
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

