क्रिकेट

India vs England, 3rd T20I Match Scorecard: ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे कागज के शेर हुए ढ़ेर, महज 76 रनों पर सिमटी टीम इंडिया; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और महज 41 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया 11.4 ओवर में महज 76 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 13-13 रनों की पारी खेली.

India vs England, 3rd T20I Match Scorecard: ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे कागज के शेर हुए ढ़ेर, महज 76 रनों पर सिमटी टीम इंडिया; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में खेला गया. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 125 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज बचाने के लिए खेलेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs England, 3rd T20I Match Scorecard: ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 202 रनों का लक्ष्य, फिलिप सॉल्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 201 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ 70 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फिलिप सॉल्ट ने महज 44 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. फिलिप सॉल्ट के अलावा सैम करन ने नाबाद 41 रन बनाए.

दूसरी तरफ टीम इंडिया को प्रिंस यादव ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. प्रिंस यादव और हर्षित राणा के अलावा अक्षर पटेल ने भी एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बेहद निराशाजनक रहा और महज 41 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया 11.4 ओवर में महज 76 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 13-13 रनों की पारी खेली. ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने 10-10 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा भी नहीं छू सका.

वहीं इंग्लैंड की टीम को जोश टंग ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जोश टंग के अलावा जोफ्रा आर्चर ने भी तीन विकेट चटकाए. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरूवार यानी 9 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 201/7, 20 ओवर (फिलिप सॉल्ट 70 रन, जोस बटलर 36 रन, हैरी ब्रूक 16 रन, जैकब बेथेल 13 रन, टॉम बैंटन 0 रन, सैम करन नाबाद 41 रन, विल जैक्स 14 रन, जोफ्रा आर्चर 5 रन और लियाम डॉसन नाबाद 0 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (प्रिंस यादव 2 विकेट, हर्षित राणा 2 विकेट और अक्षर पटेल 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 76 , 11.4 ओवर (अभिषेक शर्मा 10 रन, वैभव सूर्यवंशी 13 रन, ईशान किशन 13 रन, श्रेयस अय्यर 5 रन, अक्षर पटेल 10 रन, तिलक वर्मा 3 रन, हर्षित राणा 9 रन, शिवम दुबे 2 रन, अर्शदीप सिंह 4 रन, वरुण चक्रवर्ती 5 रन और प्रिंस यादव नाबाद 2 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (जोश टंग 4 विकेट, जोफ्रा आर्चर 3 विकेट, विल जैक्स 1 विकेट और राशिद खान 2 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2026 01:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).