India vs England, 3rd T20I Match: आज हारे तो टीम इंडिया के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर फिर लगेगा दाग
इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का हार का सिलसिला जारी रहा. इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. हालांकि भारत ने पहले खेलते हुए 189/7 का मजबूत स्कोर बनाया था, लेकिन बारिश के कारण मैच बेनतीजा रहा. वहीं दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को चार विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में दोनों टीमें इस अहम मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs England, 3rd T20I Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में वापसी कर पाएगी टीम इंडिया या इंग्लैंड करेगा सीरीज पर मजबूत पकड़? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होगा और टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारतीय टीम अब तक कुल 4 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन उसे एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. ऐसे में यदि इंग्लैंड के खिलाफ भारत यह तीसरा टी20 मैच भी हार जाता है, तो कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक और बेहद खराब रिकॉर्ड जुड़ जाएगा.
T20 इंटरनेशनल के इतिहास में टीम इंडिया के साथ कभी नहीं हुआ ऐसा
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब टीम इंडिया लगातार 5 मैचों में एक भी जीत दर्ज न कर सकी हो. हालांकि, इससे पहले भी एक बार ऐसा हुआ है जब भारत को लगातार 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत नसीब नहीं हुई थी. यह स्थिति साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बनी थी. दरअसल, उस वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ लगातार 2 टी20 मैचों में हार मिली थी. इसके बाद जब टीम वर्ल्ड कप में उतरी, तब भी उसे शुरुआती 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा.
इस तरह भारतीय टीम तब लगातार 4 मैच हारी थी. अब साल 2026 में फिर से ऐसा हुआ है कि भारत लगातार 4 टी20 मैचों से कोई जीत नहीं दर्ज कर पाया है. ऐसे में यदि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार मिलती है, तो यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड बन जाएगा.
सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को बनाया गया था कप्तान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया, लेकिन बतौर कप्तान अय्यर की शुरुआत बेहद खराब और शर्मनाक रही है. आयरलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ टीम इंडिया को 2 टी20 मैचों की सीरीज गंवानी पड़ी, जबकि इससे पहले टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में भारतीय टीम आयरलैंड से एक भी मैच नहीं हारी थी. यानी अय्यर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.
बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की शुरुआत हुई है बेहद खराब
इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का हार का सिलसिला जारी रहा. इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. हालांकि भारत ने पहले खेलते हुए 189/7 का मजबूत स्कोर बनाया था, लेकिन बारिश के कारण मैच बेनतीजा रहा. वहीं दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. यानी अब भारत एक भी मैच हारता है, तो फिर सीरीज जीतने की उम्मीद ही खत्म हो जाएगी. अब टीम इंडिया सिर्फ सीरीज में बराबरी कर सकती है, लेकिन टीम का हालिया प्रदर्शन देख डर लग रहा है कि कहीं उसे क्लीन स्वीप का सामना न करना पड़ जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2026 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

