India vs England 3rd T20I Match Full Details: टीम इंडिया की नजर सीरीज में वापसी पर, ट्रेंट ब्रिज में आज फिर होगी रोमांचक जंग, जानें प्रीव्यू और अहम आंकड़े
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd T20I Match Full Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को चार विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. ऐसे में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अपनी बढ़त मजबूत करने के इरादे से उतरेगी. यह भी पढ़ें: India vs England, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया के सामने वापसी की चुनौती होगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड (IND vs ENG T20I Head To Head)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि इंग्लैंड ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें टीम इंडिया को चार में जीत और छह में हार मिली है. जबकि एक मुकाबला रद्द रहा. हालांकि पिछले पांच टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया ने चार जीत दर्ज की हैं.

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. दूसरे मुकाबले में रवि बिश्नोई का प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा था. ऐसे में उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाएंगे. जबकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद पर सभी की नजरें रहेंगी.

ट्रेंट ब्रिज की पिच रिपोर्ट (Trent Bridge Pitch Report)

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है. जिससे बड़े शॉट खेलना आसान रहता है. हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है. बल्लेबाजी आसान होती जाती है. छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (IND vs ENG Match Key Players To Watch Out)

इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने पिछले 10 टी20 मैचों में 356 रन बनाए हैं. वहीं हैरी ब्रूक के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 274 रन निकले हैं. टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने पिछले 7 मैचों में 305 रन बनाए हैं. जबकि अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मुकाबलों में 292 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में आदिल राशिद ने पिछले 10 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं. जबकि वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 7 मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला? (IND vs ENG Live Streaming And Telecast Details)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 3rd T20I Playing Prediction)

टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तीसरे टी20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.