Ind vs Eng 3rd ODI 2021: भारत ने 2-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम इंग्लैंड को सात रन से शिकस्त दी. भारत द्वारा दिए गए 330 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 322 रन ही बना सकी.

शिखर धवन और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs England 3rd ODI Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम इंग्लैंड को सात रन से शिकस्त दी. भारत द्वारा दिए गए 330 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 322 रन ही बना सकी. टीम के लिए निचले क्रम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन (Sam Curran) ने 95 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. करन ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 83 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के लगाए. मैच के दौरान कई प्रमुख रिकॉर्ड भी बनें जो इस प्रकार हैं-

- भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए इस वनडे सीरीज में कुल 70 छक्के लगे जो किसी भी तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वाधिक हैं. इससे पहले साल 2019 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज में कुल 57 छक्के लगे थे.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd ODI 2021: इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर महज एक वनडे सीरीज हारी है टीम इंडिया, पढ़ें क्या कहते हैं रिकॉर्ड

- रोहित शर्मा और शिखर धवन ने आज पारी की शुरुआत करते हुए शतकीय साझेदारी की. इसके अलावा वह देश के लिए वनडे क्रिकेट में पारी की शरुआत करते हुए 5000 प्लस रन बनाने वाले दूसरे जोड़ीदार भी बन गए है. रोहित और धवन से पहले यह खास कारनामा केवल सचिन और गांगुली के नाम था.

- इसके अलावा रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी का एक खास रिकॉर्ड तोडा है. दरअसल इन खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में 16 बार शतकीय साझेदारी की है. वहीं धवन और शर्मा के नाम 17 शतकीय साझेदारी हो गई है.

- विराट कोहली 200 मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह खास उपलब्धि केवल धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम दर्ज थी.

- भारतीय युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने आज 78 रन की विस्फोट अर्धशतकीय पारी खेली. बता दें कि पंत के वनडे करियर का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 3rd ODI 2021: बेन स्टोक्स हुए आउट तो हाथ जोड़कर हार्दिक पांड्या ने भगवान का किया शुक्रिया, देखें वीडियो

- इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली ने आज भारतीय कप्तान विराट कोहली को नौवीं बार इंटरनेशनल क्रिकेट में आउट किया.

बता दें कि इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन (Sam Curran) को तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया है. करन ने आज 83 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 95 रन की नाबाद बेहतरीन पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट