क्रिकेट

India vs England, 2nd Test Match Date And Time: इस दिन से खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच, बस एक क्लिक पर चेक करें तारीख और समय

इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे. ऋषभ पंत ने पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे. पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था. दूसरी तरफ, रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया था.

India vs England, 2nd Test Match Date And Time: इस दिन से खेला जाएगा टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच, बस एक क्लिक पर चेक करें तारीख और समय
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 2nd Test Match 2025: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham ) के एजबेस्टन ग्राउंड्स (Edgbaston Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी हो सकता हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: IND-W vs ENG-W, 1st T20I Match 2025 Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम भारत के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अगले मैच में टीम इंडिया मजबूती से वापसी कर हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया. जिसके तहत खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद वापसी हुई. जोफ्रा आर्चर के आने से इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण पहले से अधिक मजबूत होगा. वहीं दूसरी ओर जोफ्रा आर्चर के आने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है. इंग्लिश कंडिशंस में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ जोफ्रा आर्चर कहर बरपा सकते हैं. टीम इंडिया में ज्यादा युवा खिलाड़ी हैं. जिन्हें जोफ्रा को खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है.

बर्मिंघम में शतक जड़ चुके हैं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा

भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2022 में बर्मिंघम के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया था. इस टेस्ट मैच में ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा दोनों ने ही शतक लगाए थे. तब इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में ऋषभ पंत ने 146 रन और रवींद्र जडेजा ने 104 रनों की पारी खेली थी. इन दोनों की शतकीय पारी की बदौलत ही पहली पारी में टीम इंडिया 416 रन बनाई थी. लेकिन इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. इसी वजह से टीम इंडिया को विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था.

पहले टेस्ट की दोनों पारियों में लगाए थे शतक ऋषभ पंत

इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे. ऋषभ पंत ने पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे. पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था. दूसरी तरफ, रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया था. पहले टेस्ट मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ भी की थी. ऐसे में इन दोनों का दूसरे टेस्ट में खेलना लगभग तय लग रहा है.

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 137 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है. टीम इंडिया अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में महज नौ टेस्ट मैच ही जीत पाई है, यानी आंकड़ा दहाई को भी छू नहीं पाया है. 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

इस दिन से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड की बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा. इस मैच का आगाज 2 जुलाई से होगा. पहला मैच 20-24 जून के बीच खेला गया था यानि एक सप्ताह के अंतर में दूसरा टेस्ट खेला जएगा, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है.

पहले टेस्ट मैच में मिली हार

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से 5 बल्लेबाजों ने शतक लगाया, जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में फाइफर लिया और फिर भी टीम इंडिया उस मैच को हार गया. टीम इंडिया ने लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने महज पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जा रही है, ऐसे में कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है. कुलदीप यादव को शार्दुल ठाकुर या फिर प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका मिल सकता है. इसके अलावा बल्लेबाजी में बदलाव होने के उम्मीद कम दिख रहे हैं. ऐसे में एकमात्र बतौर बदलाव कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).