India vs England, 2nd Test Match 2025: बर्मिंघम टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में राहुल द्रविड़ और वीरेंदर सहवाग को छोड़ सकते हैं पीछे

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बाकी के भारतीय बल्लेबाजों की करें तो वहां सुनील गावस्कर के बाद राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का नाम है. इन दोनों पूर्व बल्लेबाजों ने 25 मैचों में इस आंकड़े को हासिल किया था. वहीं अगर पारी के हिसाब से सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने के रिकॉर्ड की बात की जाए तो वहां टॉप पर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का नाम है.

यशस्वी जयसवाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 2nd Test Match 2025: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham ) के एजबेस्टन ग्राउंड्स (Edgbaston Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी हो सकता हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Aage? तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रेगन बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस मैच पर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अगले मैच में टीम इंडिया मजबूती से वापसी कर हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया. जिसके तहत खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद वापसी हुई. जोफ्रा आर्चर के आने से इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण पहले से अधिक मजबूत होगा. वहीं दूसरी ओर जोफ्रा आर्चर के आने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है. इंग्लिश कंडिशंस में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ जोफ्रा आर्चर कहर बरपा सकते हैं. टीम इंडिया में ज्यादा युवा खिलाड़ी हैं. जिन्हें जोफ्रा को खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है.

बर्मिंघम में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का मौका होगा. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में मैच के हिसाब से सबसे तेज दो हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है. वहीं पारी के आधार पर सबसे तेज दो हजार टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के नाम है.

इस मामले में सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 20 मैचों में 52.86 की औसत के साथ 1903 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल 2000 रन का आंकड़ा छूने से महज 97 ही रन दूर है. अगर एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल 97 रन बना लेते हैं तो वह सबसे कम मैचों में 2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है. सुनील गावस्कर ने 23 टेस्ट मैचों में अपने 2000 रनों का आंकड़ा पार किया था. यशस्वी जायसवाल के पास सुनील गावस्कर पीछे छोड़ने के लिए दो मैच हैं.

राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल सकते हैं यशस्वी जायसवाल

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बाकी के भारतीय बल्लेबाजों की करें तो वहां सुनील गावस्कर के बाद राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का नाम है. इन दोनों पूर्व बल्लेबाजों ने 25 मैचों में इस आंकड़े को हासिल किया था. वहीं अगर पारी के हिसाब से सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने के रिकॉर्ड की बात की जाए तो वहां टॉप पर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का नाम है. इन दोनों बल्लेबाजों ने 40-40 पारियों में यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया था. वहीं सुनील गावस्कर ने 44 पारियों में 2000 टेस्ट रन पूरे किए थे. यशस्वी जायसवाल ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 38 पारियां खेली है, अगर यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 97 रन बना लेते हैं तो वह सबसे कम पारियों में 2000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

दूसरे मुकाबले में वापसी की उम्मीद

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज है, जो अगस्त तक चलेगी. लेकिन टीम इंडिया पहला ही मैच हारकर बैकफुट पर है. दूसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी कुछ बदलाव होने की संभावना नजर आ रहीं हैं. वहीं इंग्लैंड ने ऐलान कर दिया है कि जोफ्रा आर्चर की वापसी हो रही है. जोफ्रा आर्चर करीब चार साल बाद टेस्ट के लिए मैदान में उतरने वाले हैं. भले ही टीम इंडिया पहला मुकाबला हार गई हो, लेकिन दूसरे मैच में जोरदार टक्कर देखने के लिए मिलने की पूरी उम्मीद है.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Ben Stokes Birmingham Birmingham Pitch Report Birmingham Weather Birmingham Weather Report Birmingham Weather Update Duckett leads England to victory over India in first Test Edgbaston Edgbaston Pitch Report Edgbaston Weather ENG vs IND ENG vs IND 2nd Test ENG vs IND 2nd Test Live Match ENG vs IND 2nd Test Live Score ENG vs IND 2nd Test Live Scorecard ENG vs IND 2nd Test Pitch Report ENG vs IND 2nd Test Score Update ENG vs IND 2nd Test Scorecard ENG vs IND 2nd Test Scorecard Live Streaming In India ENG vs IND 2nd Test Weather ENG vs IND Head To Head ENG vs IND Live Match ENG vs IND Live Score ENG vs IND Live Scorecard ENG vs IND Pitch Report ENG vs IND Score Update ENG vs IND Scorecard ENG vs IND Scorecard Live Streaming In India ENG vs IND Weather ENG W vs IND 2nd Test Live Toss ENG W vs IND Live Toss England England calls up Jofra Archer for second Test against India england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England National Cricket Team vs India National Cricket Team Scorecard England vs India England vs India 2nd Test England vs India 2nd Test Live Match England vs India 2nd Test Live Score England vs India 2nd Test Live Scorecard England vs India 2nd Test Live Streaming In India England vs India 2nd Test Pitch Report England vs India 2nd Test Score Update England vs India 2nd Test Scorecard England vs India 2nd Test Scorecard 2nd Test England vs India 2nd Test Test Head To Head England vs India 2nd Test Weather England vs India Live Match England vs India Live Score England vs India Live Scorecard England vs India Live Streaming In India England vs India Pitch Report England vs India Score Update England vs India Scorecard England vs India Test Head To Head England vs India Weather England wins first test against India after record chase How To Watch ENG vs IND How To Watch ENG vs IND 2nd Test How To Watch England vs India How To Watch England vs India 2nd Test India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India's Ashwin tells Pant to stop doing his front flip celebration Jasprit Bumrah Jasprit Bumrah to miss second Test against England Joe Root Jofra Archer Ravindra Jadeja Ravindra Jadeja criticized for performance in India's loss Rishabh Pant Sai Sudharsan in England Tests Shubman Gill Shubman Gill makes Test debut as India captain in Leeds Test Series Test Series 2025 Where To Watch ENG vs IND Where To Watch ENG vs IND 2nd Test Where To Watch England vs India Where To Watch England vs India 2nd Test Yashasvi Jaiswal Yashasvi Jaiswal New Milestone Yashasvi Jaiswal New Record इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत कहां देखें इंग्लैंड बनाम भारत के मैच का स्कोरकार्ड इंग्लैंड बनाम भारत कैसे देखें इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज 2021 इंग्लैंड बनाम भारत पिच रिपोर्ट इंग्लैंड बनाम भारत मौसम इंग्लैंड बनाम भारत लाइव टॉस इंग्लैंड बनाम भारत लाइव मैच इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड बनाम भारत स्कोरकार्ड इंग्लैंड बनाम भारत हेड टू हेड रिकॉर्ड्स इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एजबेस्टन एजबेस्टन पिच रिपोर्ट एजबेस्टन मौसम जसप्रीत बुमराह जो रूट जोफ्रा आर्चर टेस्ट सीरीज टेस्ट सीरीज 2025 बर्मिघम बर्मिंघम पिच रिपोर्ट बर्मिंघम मौसम बर्मिंघम मौसम अपडेट बर्मिंघम मौसम रिपोर्ट बेन स्टोक्स भारत भारत में इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्ट्रीमिंग भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम यशस्वी जायसवाल रवींद्र जडेजा शुभमन गिल

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\