India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम डॉकयार्ड रोड स्थित नवाब हयात मस्जिद के पास गनी बिल्डिंग के पास पहुंची. कुछ देर बाद आरोपी जहीर कमालुद्दीन बामने (51) वहां आया, तभी आसपास सादे कपड़ों में मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और वानखेड़े स्टेडियम के अलग-अलग पवेलियन के 10 टिकट मिले. क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास ये टिकट कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह भी काम कर रहा था?

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा हैं. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच से पहले टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी आईसीसी की ओर से तय कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर टिकट बेच रहा था. वह ब्लैक में एक टिकट 25 हजार में बेच रहा था. आरोपी के पास से भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के 10 टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

पुलिस के अनुसार, यह शख्स डोंगरी में रहता है, जो क्रिकेट का बेहद शौकीन है. वह अपने दोस्तों के साथ स्टेडियम में बैठकर सेमीफाइनल मैच देखना चाहता था. टिकट की तलाश के दौरान उन्हें जहीर कमालुद्दीन बामने नाम के एक व्यक्ति के बारे में पता चला, जो महंगे दाम पर टिकट बेच रहा था.

आरोपी ने बताया कि टिकट की कीमत रोज बदलती है और यह आईसीसी के तय रेट से ज्यादा होगी. 4 मार्च को दोनों के बीच फिर बात हुई,तब आरोपी ने एक टिकट के लिए 25 हजार रुपये मांगे और पैसे लेकर डॉकयार्ड रोड के एक रेस्टोरेंट के पास मिलने के लिए कहा. इसके बाद शख्श ने इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी को दी. क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया.

क्राइम ब्रांच की टीम डॉकयार्ड रोड स्थित नवाब हयात मस्जिद के पास गनी बिल्डिंग के पास पहुंची. कुछ देर बाद आरोपी जहीर कमालुद्दीन बामने (51) वहां आया, तभी आसपास सादे कपड़ों में मौजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और वानखेड़े स्टेडियम के अलग-अलग पवेलियन के 10 टिकट मिले. क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास ये टिकट कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह भी काम कर रहा था?

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड