Ind vs Eng 2nd ODI 2021: बेन स्टोक्स ने गेंद पर लगाया सलाइवा, अंपायरों ने लगाई फटकार

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को गेंद पर लार का इस्तमाल करने की वजह से अंपायरों द्वारा फटकार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि आईसीसी ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए गेंद पर लार का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है.

बेन स्टोक्स (Photo Credits: Instagram/stokesy)

India vs England 2nd ODI Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे (Pune) में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को गेंद पर लार (Saliva) का इस्तमाल करने की वजह से अंपायरों द्वारा फटकार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि आईसीसी (ICC) ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए गेंद पर लार का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है.

नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी मैच के दौरान अनजाने में दो बार लार का इस्तेमाल करता है तो उसे पहले चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, लेकिन चेतावनी के बावजूद अगर कोई खिलाड़ी फिर से लार का इस्तमाल करता है तो फिर उस टीम के उपर पांच रन की पेनाल्टी लगाई जाती है. यह सब आईसीसी क्रिकेट कमेटी के निर्देशों में लिखा गया है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd ODI 2021: जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने जो रूट और इयोन मोर्गन के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ा

बात करें दूसरे वनडे मुकाबले के बारे में तो पुणे में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए हैं. टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 108 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान 114 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए.

वहीं भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 34 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं. टीम के लिए मौजूदा समय में सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 102 गेंद में 109 और बेन स्टोक्स 50 गेंद में 95 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को अब भी जीत के लिए 16 ओवरों में 71 रनों की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल