India vs England, 1st Test Match 2025 Toss Winner Prediction: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं. लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे.
England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Toss Prediction: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच आज यानी 20 जून से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हैं. टीम इंडिया का अभी ऐलान नहीं हुआ हैं. पहले टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों बीच आपस में रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: India vs England, 1st Test Match 2025 Milestone: लीड्स में टीम इंडिया के खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम, अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े टेस्ट रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं. लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे.
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 136 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है. टीम इंडिया अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में 9 टेस्ट मैच ही जीत पाई है, यानी आंकड़ा दहाई को भी छू नहीं पाया है. 22 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
टॉस का महत्व
इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज से लीड्स के हेडिंग्ले में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. हेडिंग्ले की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम का पूरा साथ मिलेगा. घास और शुरुआती नमी की वजह से पहले दिन गेंदबाजी आसान रहेगी. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच सूखती जाएगी और बल्लेबाजों के लिए मददगार बनती जाएगी. दूसरे और तीसरे दिन रन बनाना तुलनात्मक रूप से आसान होगा. स्पिनर्स को आखिरी 2 दिनों में मदद मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर यह पिच 5 दिन तक संतुलन बनाए रखने के लिए तैयार की गई है. कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं.
भारत बनाम इंग्लैंड में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND vs ENG Toss Winner Prediction)
इंग्लैंड बनाम भारत के बीच खेले गए पिछले 10 मैचों में इंग्लैंड ने सात टॉस जीते हैं जबकि भारत ने तीन टॉस जीते हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में भारत टॉस जीत सकती हैं.
संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

