India vs England, 1st ODI Match: वनडे सीरीज में रवींद्र जडेजा करेंगे अनोखा कारनामा! इंग्लैंड के खिलाफ बना सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी चुनौती पेश करेगी. 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी खेलते हुए नजर आएंगे. चैंपियंस ट्रॉफी से रवींद्र जडेजा पहले इस सीरीज में अच्छा खेल दिखाना चाहेंगे. इस सीरीज में रवींद्र जडेजा कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं, उन पर एक नजर डालते हैं.

रवीन्द्र जड़ेजा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st ODI Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला वनडे मुकाबला कल यानी 6 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) में इंग्लैंड को 4-1 से हराया. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी आखिरी सीरीज की तैयारी में जुटी है. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज इसीलिए और भी ज्यादा अहम हो जाती है. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. India vs England, 1st ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बना सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी चुनौती पेश करेगी. 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी खेलते हुए नजर आएंगे. चैंपियंस ट्रॉफी से रवींद्र जडेजा पहले इस सीरीज में अच्छा खेल दिखाना चाहेंगे. इस सीरीज में रवींद्र जडेजा कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं, उन पर एक नजर डालते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ मचा सकते हैं कोहराम

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 मैचों में 24.41 की औसत और 4.77 की इकॉनमी रेट से 39 विकेट लिए हैं. वह 2 विकेट और लेते ही भारत-इंग्लैंड मैचों में सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज हो जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने घर पर खेलते हुए 25 विकेट 20.08 की औसत से लिए हैं.

ये कारनामा भी कर सकते हैं रवींद्र जडेजा

बल्लेबाजी में रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 पारियों में 42.41 की उम्दा औसत के साथ 509 रन बनाए हैं. इस बीच रवींद्र जडेजा ने 87 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए हैं. अगर आगामी सीरीज में रवींद्र जडेजा एक भी विकेट ले लेते हैं, तो वह बल्लेबाजी में इंग्लैंड के खिलाफ 500 रन बनाने के साथ-साथ 40 विकेट लेने वाले पहले ऑलराउंडर बन जाएंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट लेने के करीब हैं रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 600 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने के बेहद नजदीक हैं. रवींद्र जडेजा ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 351 मैचों में 597 विकेट लिए हैं. रवींद्र जडेजा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. रवींद्र जडेजा 600 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह और कपिल देव जैसे भारतीय दिग्गजों के साथ शामिल हो जाएंगे.

कुछ ऐसा रहा है रवींद्र जडेजा का वनडे करियर

अपने वनडे करियर में रवींद्र जडेजा ने 197 मैच खेले हैं. इस दौरान गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 4.88 की इकॉनमी रेट से 220 विकेट चटकाए हैं. इस बीच रवींद्र जडेजा ने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं. बल्लेबाजी में रवींद्र जडेजा ने 13 अर्धशतकों की मदद से 32.42 की औसत से 2,756 रन बनाए हैं. रवींद्र जडेजा वनडे क्रिकेट में 2,500 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 200 विकेट लेने वाले चुनिंदा 11 आलराउंडर्स में से एक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Score Update: हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला टेस्ट, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 1st Test Match Live Toss And Scorecard: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka, Galle Test Record And Milestone: भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 166 रनों से हराया, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास; बने कई बड़े रिकॉर्ड

India vs Sri Lanka, 1st Test Match Day 5 Scorecard: गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त; यहां जानें पांचवें दिन का हाल