Ind vs Eng 1st ODI 2021: डेब्यू वनडे मुकाबले में Prasidh Krishna की धारधार गेंदबाजी, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में आज खेले पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने मेहमान टीम इंग्लैंड को 66 रन से मात देते हुए तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत द्वारा दिए गए 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंग्लिश टीम 42.1 ओवर में 251 रनों पर ऑल आउट हो गई.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs England 1st ODI Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे (Pune) स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में आज खेले पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने मेहमान टीम इंग्लैंड को 66 रन से मात देते हुए तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत द्वारा दिए गए 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंग्लिश टीम 42.1 ओवर में 251 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने 94 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. बेयरस्टो ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 66 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और सात छक्के लगाए.

जॉनी बेयरस्टो के अलावा टीम के लिए जेसन रॉय ने 35 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 44, बेन स्टोक्स ने 11 गेंद में एक, कप्तान इयोन मोर्गन ने 30 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 22, विकेटकीपर खिलाड़ी जोस बटलर ने चार गेंद में दो, सैम बिलिंग्स ने 22 गेंद में एक चौका की मदद से 18, मोईन अली ने 37 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 30, सैम करन ने 20 गेंद में एक चौका की मदद से 12, टॉम करन ने 16 गेंद में एक चौका की मदद से 11, आदिल रशीद ने पांच गेंद में शून्य और मार्क वुड ने सात गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 1st ODI 2021: पुणे में भारतीय बल्लेबाजों का चला बल्ला, इंग्लैंड को जीत के लिए मिला 318 रनों का बड़ा लक्ष्य

भारत के लिए डेब्यू मुकाबले में ही शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने अपने 8.1 ओवरों के स्पेल में 54 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. कृष्णा ने जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स और टॉम करन को अपना शिकार बनाया. कृष्णा के अलावा टीम के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन, भुवनेश्वर कुमार ने दो और क्रुणाल पांड्या ने एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

\