India vs England 1st ODI 2025 Live Streaming: आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा पहला वनडे, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 6 फरवरी गुरुवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर(Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम(Vidarbha Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा.

IND vs ENG (Photo: @englandcricket/@BCCI/x)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st ODI 2025 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 6 फरवरी गुरुवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर(Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम(Vidarbha Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को पुख्ता करने के इरादे के दोनों टीमों उतरेंगी. भारत और इंग्लैंड को इस सीरीज के बाद 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी खेलना है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसी खिलाड़ी भी खेलेंगे.

यह भी  पढें: India vs England, 1st ODI Match Pitch Report And Weather Update: नागपुर वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या इंग्लैंड के गेंदबाज करेंगे पलटवार, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के ऊपर भी सभी की निगाहें होंगी. क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में वापसी करने के लिए यह एक बड़ा मौका है. वहीं तेज गेंदबाजी में बुमराह के बिना मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के ऊपर भी सभी की नजरें होंगी. ऐसे में आइए जानते हैं आप कब, कहां और कैसे लाइव मुकाबले का लुफ्त उठा सकतें हैं.

 

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला आज यानी 6 फरवरी गुरुवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

भारती और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां देखें?

भारत में टीवी पर भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

 

पहले वनडे मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)/केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल/वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, साकिब महमूद

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Creates History In T20Is: भारत ने रचा नया इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड