IND vs BAN U19 World Cup 2020: बारिश की वजह से मैच रुका, बांग्लादेश इतिहास रचने से महज 15 रन दूर
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पोश्चफेस्ट्रूम के जेबी मार्क्स ओवल मैदान में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है. विपक्षी टीम बांग्लादेश ने भारत द्वारा दिए हुए 178 रन के लक्ष्य के सामने 41 ओवर के बाद सात विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए हैं.
India vs Bangladesh U19 World Cup 2020: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पोश्चफेस्ट्रूम (Potchefstroom) के जेबी मार्क्स ओवल (JB Marks Oval) मैदान में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है. विपक्षी टीम बांग्लादेश ने भारत द्वारा दिए गए 178 रन के लक्ष्य के सामने 41 ओवर के बाद सात विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए हैं. टीम को अब भी जीत के लिए 54 गेदों में 15 रन की जरूरत है. टीम के लिए कप्तान अकबर अली 76 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 42 और रकीबुल हसन 19 गेंद में नाबाद तीन रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं.
बांग्लादेश के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन 79 गेंद में सात चौके की मदद से 47, तंजीद हसन ने 25 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 17, महमूदुल हसन जॉय ने 12 गेंद में दो चौके की मदद से आठ, तौहीद ह्रदोय ने दो गेंद में शून्य, शहादत हुसैन ने 10 गेंद में एक, शमीम हुसैन ने 18 गेंद में सात, अविषेक दास सात गेंद में एक चौका की मदद से पांच रन हैं.
भारत के लिए मैच रोके जानें तक युवा स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में महज 30 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की है. बिश्नोई के अलावा टीम के लिए तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा ने दो और यशस्वी जायसवाल ने एक विकेट चटकाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2020 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

