India vs Bangladesh ACC U19 Asia Cup 2024 Final Scorecard: बांग्लादेश ने टीम इंडिया को दिया 199 रनों का टारगेट, युधाजित गुहा ने की शानदार गेंदबाजी

भारतीय राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच एसएससी अंडर19 एशिया कप (ACC U19 Asia Cup) 2024 का फाइनल मैच आज यानी 8 दिसम्बर को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जा रहा है.

India U19 Team (Photo Credit: BCCI)

Indian National Under-19 Cricket Team vs Bangladesh National Under-19 Cricket Team, ACC U19 Asia Cup 2024 Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच एसएससी अंडर19 एशिया कप (ACC U19 Asia Cup) 2024 का फाइनल मैच आज यानी 8 दिसम्बर को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का विकल्प चुना. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 49.1 ओवर में 198 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा एमडी रिज़ान हुसैन ने रन बनाए. एमडी रिज़ान हुसैन ने 65 गेंदों में 3 चौके की मदद से 47 रन बनाए. यह भी पढें: AUS W vs IND W 2nd ODI 2024 Scorecard: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 122 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 से अजय बढ़त

इसके अलावा मोहम्मद शिहाब जेम्स 40 रन, एमडी फ़रीद हसन फ़ैसल 39 रन, ज़वाद अबरार 20 रन, एमडी अजीजुल हकीम तमीम 16 रन और कलाम सिद्दीकी एलन 1 रन बनाए. वहीं टीम इंडिया की ओर से युधाजित गुहा ने फिर एक बार शानदार प्रदर्शन किया. युधाजित गुहा ने 9.1 ओवर में 1 मेडेन और 29 रन देकर 2 विकेट चटकाई. जबकि चेतन शर्मा और हार्दिक राज ने भी जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके. इसके अलावा किरण चोरमले, केपी कार्तिकेय और आयुष म्हात्रे को 1-1 विकेट मिला.

बांग्लादेश ने टीम इंडिया को दिया 199 रनों का टारगेट, युधाजित गुहा ने की शानदार गेंदबाजी

फिलहाल टीम इंडिया को एसएससी अंडर19 एशिया कप 2024 का खिताब जीतने के लिए 50 ओवर में 199 रनों की जरुरत है. भारत की दमदार बल्लेबाजी क्रम इस लक्ष्य को हासिल करना चाहेगी। दूसरी ओर बांग्लादेश को अगर ट्रॉफी जितनी है तो भारत को 198 रन से पहला रोकना होगा।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\