India vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Video Highlights: कानपुर में आकाश दीप और आर अश्विन का चला जादू, बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई; यहां देखें पहले दिन का हाइलाइट्स

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. रोहित शर्मा के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि भारतीय सरजमीं पर कोई भी कप्तान टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं. इसी के साथ रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है.

टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 27 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया (Team India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हो गया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए. जिसमें मुश्फिकुर रहीम (6), मोमिनुल हक(40) रन बनाकर नाबाद है. India vs Bangladesh 2nd Test Day 2 Weather Report: पहले दिन का खेल जल्द हुआ समाप्त, यहां जानें कैसा रहेगा दूसरे दिन कानपुर का मौसम

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. रोहित शर्मा के इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि भारतीय सरजमीं पर कोई भी कप्तान टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं. इसी के साथ रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. पिछले 60 सालों में कानपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाले रोहित शर्मा पहले कप्तान बन गए हैं.

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन बारिश की वजह से प्रभावित रहा. पहले तो टॉस भी देरी से हुआ और फिर रुक-रुक कर आगे बढ़ा. इतना ही नहीं खराब मौसम और तेज बारिश के चलते पहले दिन का खेल जल्द समाप्त कर दिया गया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए है.

यहां देखें पहले दिन का हाइलाइट्स

पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवरों में तीन विकेट खोकर 107 रन बना लिए है. बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. मोमिनुल हक के अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांति ने 31 रन बनाए. ज़ाकिर हसन और शादमान इस्लाम क्रमशः 0 और 24 रन बनाकर आउट हुए. मोमिनुल हक नाबाद 40 रन और मुश्फिकुर रहीम नाबाद 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. टीम इंडिया की तरफ से आकाश दीप ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. जबकि आकाश दीप के अलावा आर अश्विन को एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड