India vs Bangladesh 2nd T20 2024 Live Streaming: दूसरे टी20 में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जामने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd T20 2024 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टी20 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा. इस मैच बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गई. जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजय बढ़त भी हासिल की. अब भारत की नजरें दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, मेहमान टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी. दूसरा मुकाबला भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढें: AUS W vs NZ W Dream11 Team Prediction: आज टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा काटें का मुकाबला, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स नेटवर्क 18 पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस दूसरे टी20 मैच को स्पोर्ट्स18 1, स्पोर्ट्स18 1 एचडी और स्पोर्ट्स18 2 चैनलों पर देख सकतें हैं. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप, फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्द होगी. इसके अलावा आगामी सीरीज के पल-पल की जानकारी आप लेटेस्टली की वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव (सी), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव
बांग्लादेश की प्लेइंग 11: लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

