India vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरु होगा दूसरे दिन का खेल, टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन; यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज यानी 20 सितम्बर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए.

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आज यानी 20 सितम्बर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए. पहले दिन भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने ताबड़तोड़ शतक ठोका. अश्विन ने 108 गेंदों में अपने करियर का छठा शतक ठोका. जिसमें 10 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके अलावा रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक ठोका. फिलहाल भारत की ओर से रवींद्र जडेजा 117 गेंदों के 86 रन और 112 में रविचंद्रन अश्विन 102 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं बंगलादेश की ओर से हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा नाहिद राना और मेहिडी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिले. दूसरे दिन का काफी रोमांचक होगा भारत की नजरें बड़े स्कोर पर होगी. यह भी पढें: India vs Bangladesh, 1st Test Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, आर अश्विन ने जड़ा शानदार शतक, टीम इंडिया ने बनाए 339 रन; यहां देखें स्कोरकार्ड

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल 20 सितम्बर शुक्रवार को भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 बजे चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा. वहीं, फैंस इस सीरीज का जियो सिनेमा ऐप, फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लुफ्त उठा सकेंगे. इसके अलावा आगामी सीरीज के पल-पल की जानकारी आप लेटेस्टली की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (डब्ल्यू), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\