क्रिकेट

IND vs BAN 1st T20I 2019: मुश्फीकुर रहीम की शानदार बल्लेबाजी, बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हराया

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मुकाबले में मेहमान टीम बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की T20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है.

IND vs BAN 1st T20I 2019: मुश्फीकुर रहीम की शानदार बल्लेबाजी, बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हराया
मुश्फीकुर रहीम (Photo Credits: Getty Images)

India vs Bangladesh 1st T20I 2019: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच आज दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले गए पहले T20 मुकाबले में मेहमान टीम बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की T20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. बांग्लादेश के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज सौम्य सरकार और विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फीकुर रहीम ने सुझबुझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. सौम्य सरकार ने आज 35 गेदों का सामना करते हुए एक चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेलकर टीम के कुल 114 रन के स्कोर पर आउट हुए.

सौम्य सरकार के आउट होने के बाद मुश्फीकुर रहीम ने आगे आते हुए 43 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 60 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने चार गेंद में एक चौके की मदद से सात, मोहम्मद नइम ने 28 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 और कप्तान महमुदुल्लाह ने सात गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15  रन की नाबाद पारी खेली. यह भी पढ़ें- IND vs BAN 1st T20I 2019: वॉशिंगटन सुंदर और क्रूणाल पांड्या ने आखिरी ओवरों में की आतिशी बल्लेबाजी, भारत ने बनाया 148/6

भारत के लिए पहले T20 मुकाबले में तेज गेंदबाज दीपक चाहर, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. वहीं क्रूणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दूबे को आज कोई सफलता नहीं मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2019 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).