India vs Australia Test Series: ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर टीम इंडिया को खलेगी इस बल्लेबाज की कमी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रहा है. दोनों ही टीमों ने पहले टेस्ट मैच के लिए अपने खिलाड़ियों का नाम घोषित कर दिया है.

भारतीय टीम (Photo Credit: PTI)

India vs Australia Test Series: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रहा है. दोनों ही टीमों ने पहले टेस्ट मैच के लिए अपने खिलाड़ियों का नाम घोषित कर दिया है. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan)का टीम में न होना हैरानी उत्पन्न करता है. वर्तमान में ही इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज ने T20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले और तीसरे मैच में जबरदस्त पारी खेली थी. वहीं दुसरा T20 मैच बारिश के वजह से रद्द हो गया था.

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 34 टेस्ट मैचों में पारी की शुरुआत करते हुए 58 इनिग्स में 2315 रन बनाये हैं. जिसमें इस दिग्गज बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर 190 रन रहा है. धवन ने यह रन 40.61 की औसत से बनाए हैं. शिखर धवन ने अपने टेस्ट कैरियर में 7 बार शतक और 5 बार अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें- 2020 T20 World Cup के बाद ये बड़ा खिलाड़ी खेल को कह सकता है अलविदा, फैन्स मायूस

शिखर धवन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 श्रृंखला के पहले मैच में 76 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं दूसरा T20 मैच बारिश के वजह से रद्द हो गया था. तीसरे T20 मैच में इस सलामी बल्लेबाज ने बड़े लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी. इस मैच में शिखर धवन ने 41 रनों की तेज पारी खेली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी