India vs Australia ODI Series 2019: वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, केन रिचर्डसन चोट के कारण सीरीज से हुए बाहर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दो मैचों की T20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही मेहमान टीम के लिए मुसीबतें बढ़ गई है.

केन रिचर्डसन और एंड्रयू टाई (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia ODI Series 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दो मैचों की T20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही मेहमान टीम के लिए मुसीबतें बढ़ गई है. जी हां भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए चोटिल केन रिचर्डसन (Kane Richardson) के स्थान पर तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई (Andrew Tye) को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है. रिचर्डसन को T20 सीरीज की शुरुआत से पहले ही ट्रेनिंग के दौरान चोट लग थी जिससे वह उबर नहीं पाए और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं.

'क्रिकइंफो' के अनुसार, 24 फरवरी को हुए T20 मैच से पहले हैदराबाद में प्रशिक्षण के दौरान रिचर्डसन को चोट लगी थी जिसके कारण वह T20 मुकाबले में भी नहीं खेल पाए थे.

यह भी पढ़ें- पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने विराट कोहली और पाक के पीएम इमरान खान में बताई समानतायें

ऑस्ट्रेलिया के फिजियो डेविड वीकली (David Weekly) ने कहा, "केन ने विशाखपट्टनम में हुए T20 मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान शरीर के बाएं हिस्से में दर्द की शिकायत की थी. दुर्भाग्यवश वह इस दौरे के अन्य मैचों में खेलने के लिए ठीक नहीं हो पाए. केन चोट को ठीक करने के लिए अपने देश वापस लैटेंगे और आने वाले दिनों में हम उनके स्वस्थ होने की प्रक्रिया पर ध्यान रखेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\