India vs Australia: शिखर धवन ने पूरा किया अर्धशतक, राहुल-धवन की जोड़ी मचा रही है धमाल
बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गये 174 रनों के जवाब में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैदान पर आतिशी पारी खेल रहे हैं.
India vs Australia: बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गये 174 रनों के जवाब में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैदान पर आतिशी पारी खेल रहे हैं. भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शिखर धवन अकेले मैदान पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. धवन ने अपने अर्धशतकीय पारी के दौरान 8 चौके जड़े हैं. उनके साथ में लोकेश राहुल 11 रन बनाकर मैदान पर डटें हुए हैं .
इससे पहले आस्ट्रेलिया ने बारिश से बाधित पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा है. गाबा मैदान पर खेला जा रहा यह मैच बारिश के कारण 17 ओवरों का कर दिया गया है. आस्ट्रेलिया के लिए ग्लैन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. मार्कस स्टोइनिस 33 रनों पर नाबाद रहे.
मैक्सवेल ने 24 गेंदों की अपनी पारी में चार छक्के जड़े. स्टोइनिस ने 19 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद पारी खेली. इन दोनों के अलावा क्रिस लिन ने 20 गेंदों पर एक चौके और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाए. इन सभी के योगदान की मदद से आस्ट्रेलिया 17 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाने में सफल रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

