India vs Australia: स्टार क्रिकेटर अंबाती रायडू संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते ICC की नजर में, अब होगा ऐसा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां हुए पहले वनडे मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के घेरे में आ गए हैं.
India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां हुए पहले वनडे मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के घेरे में आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच के बाद आधिकारिक रिपोर्ट भारतीय टीम के मैनेजमेंट को सौंपी गई जिसमें रायडू के गेंदाबाजी एक्शन को लेकर चिंता जताई गई.
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार, रायडू के गेंदबाजी एक्शन पर नजर रखी जाएगी और उन्हें 14 दिनों के अंदर अपने एक्शन को लेकर जांच करानी होगी. हालांकि, रिपोर्ट का नतीजा आने तक रायडू को गेंदबाजी करने की अनुमति दी गई है.
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. रायडू ने इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 13 रन दिए थे.