India vs Australia 5th ODI 2019: आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला

आस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने बुधवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे निर्णायक पांचवें वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलिया ने लिया बल्लेबाजी का फैसला (File Photo)

नई दिल्ली: India vs Australia 5th ODI, आस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने बुधवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे निर्णायक पांचवें वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन आस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज को 2-2 से बराबर करा लिया.

मेजबान टीम ने दो बदलाव किए हैं. युजवेंद्र चहल को बाहर बुलाकर रवींद्र जडेजा जबकि लोकेश राहुल के स्थान पर मोहम्मद शमी को मौका दिया गया है. आस्ट्रेलिया ने भी दो बदलाव किए हैं. शॉन मार्श की जगह मार्कस स्टोइनिस और जेसन बेहरनडोर्फ के स्थान पर नाथन लॉयन को टीम में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: India vs Australia: भारत के इस बड़े स्टेडियम में होगा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा वनडे मुकाबला, फैंस में खुशी की लहर

भारत के लिए यह मैच साख का सवाल बन चुकी है क्योंकि 2015-16 के बाद से भारत अपने घर में कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारा है.

टीम :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), झाए रिचर्डसन, पैट कमिंस, नाथन लॉयन और एडम जाम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े