India vs Australia 4th Test: चेतेश्वर पुजारा दोहरे शतक से चूके, लॉयन ने बनाया अपना शिकार

भारत के टिकाऊ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं. उन्हीं की शानदार पारी के दम पर भारत ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 417 रन बना लिए हैं.

चेतेश्वर पुजारा (Photo Credit: Getty Images)

India vs Australia 4th Test: भारतीय टीम के टिकाऊ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के उम्दा 193 रनों की पारी के बदौलत भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर 6 विकेट के नुकसान पर 432 रन बना लिए हैं. बता दें कि पुजारा अपने दोहरे शतक से चुक गए. नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने पुजारा को अपना शिकार बनाया.  इससे पहले दिन की शुरुआत चार विकेट पर 303 रनों के साथ करने वाली भारतीय टीम ने पहले सत्र में 86 रन अपने खाते में जोड़े और सिर्फ एक विकेट खोया. पुजारा और हनुमा विहारी ने पहले दिन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया.

पुजारा ने दिन की शुरुआत उसी अंदाज में की जिस अंदाज में वह पहले दिन नाबाद लौटे थे. जोश हेजलवुड द्वारा फेंकी गई दिन की पहली गेंद पर उन्होंने शानदार कवर ड्राइव मार तीन रन बटोरे. दूसरे छोर से हनुमा विहारी बेहद आराम से खेल रहे थे. यह दोनों तकरीबन एक घंटे तक बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी करते रहे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस बीच सफलता नहीं मिलती देख दोनों छोर से गेंदबाजी में बदलाव किए. पैट कमिंस के स्थान पर नाथन लॉयन गेंदबाजी करने आए तो वहीं हेजलवुड के स्थान पर मिशेल स्टार्क को गेंद सौंपी गई.

बदलाव ऑस्ट्रेलिया के लिए कारगर साबित हुए. 102वें ओवर की आखिरी गेंद पर विहारी जब लॉयन पर स्वीप मारने गए तो गेंद उनके हाथ से लग कर शॉर्ट लेग पर खड़े मार्नस लाबुस्छांग्ने के पास गई जिसे पकड़ने में उन्होंने कोई गलती नहीं की. इस पर विहारी ने रिव्यू लिया जो असफल रहा. विहारी ने 96 गेंदों का सामना कर पांच चौकों की मदद से 42 रन बनाए. विहारी के जाने से पहले पुजारा ने इसी ओवर की दूसरी गेंद पर लॉयन पर चौका मार अपने 150 रन पूरे किए. पुजारा इसी के साथ एससीजी पर 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. पुजारा और विहारी ने पांचवें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की.

विहरी के बाद पुजारा का साथ देनें के लिए पंत ने विकेट पर कदम रखा. पंत को लॉयन ने थोड़ा बहुत परेशान किया, लेकिन वह लॉयन से पार पाने में सफल रहे. पुजारा अपने चौथे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। यह पुजारा का विदेशी जमीन पर पहला दोहरा शतक भी होगा. पुजारा हालांकि पहले ही विदेशी जमीन पर अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल कर चुके हैं. इससे पहले विदेश में उनका सर्वोच्च स्कोर 153 था जो उन्होंने 2013 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था. फिलहाल मैदान पर जडेजा और पंत खेल रहे हैं. ऋषभ पंत 87 गेंद में चार चौकों की मदद से 52 रन और जडेजा 16 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\