India vs Australia 4th Test: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में बनाए ये रिकॉर्डस

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर दूसरे दिन शतक जमाकर इतिहास रच दिया.

ऋषभ पंत (Photo: Getty)

India vs Australia 4th Test: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर दूसरे दिन शतक जमाकर इतिहास रच दिया. जी हां इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने 137 गेंदों में 8 चौके की मदद से अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया. बता दें कि पंत ने अपने दोनों टेस्ट शतक एशिया से बाहर बनाए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शतक लगाते ही कई सारे रिकॉर्ड्स बना डाले, जो आगे अग्रलिखित है.

1- ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टेस्ट में शतक जमाने वाले टीम इंडिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने. इससे पहले भारत का कोई विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसा कमाल नहीं कर सका. यही नहीं, पंत ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर शतक जमाने वाले एशिया के भी पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं.

2- ऋषभ पंत एक टेस्ट सीरीज में 200 से अधिक रन और 20 से अधिक कैच लेने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: पूर्व भारतीय कप्तान को नहीं पसंद आई चौथे टेस्ट मैच में खेल रही विराट सेना, निकाली भड़ास

3- एशिया के बाहर सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने के मामले में ऋषभ पंत संयुक्त रूप से मोइन खान और मुश्फिकुर रहीम के साथ शीर्ष पर पहुंच गए हैं. इन तीनों एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाजों ने एशिया से बाहर दो-दो टेस्ट शतक जमाए हैं.

4- ऋषभ पंत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे विकेटकीपर हैं. इससे पहले जेफ्री डुजोन ने 1984 में मैनचेस्टर और पर्थ में शतक जमाए थे.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: ऋषभ पंत ने जड़ा शतक, सहवाग ने पेन की कह कर ले ली

5- ऋषभ पंत ने एमएस धोनी को विदेश में शतक जमाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जमाए जबकि पूर्व कप्तान धोनी एशिया के बाहर टेस्ट में शतक नहीं जमा सके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड