India vs Australia 4th Test: भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत पर की बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय टीम (Photo Credit: PTI, Getty Images)

India vs Australia 4th Test: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत पर की बधाई दी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम ने 71 साल का सूखा समाप्त करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में खेली गई टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था और ऐसे में भारत ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यह पहली जीत है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली एशियाई टीम भी है.

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इमरान खान को दिखाया आईना, कहा- अल्पसंख्यकों के मामले में चुप रहे पाकिस्तान

इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत. इस सीरीज जीत के लिए टीम को बधाई. इस सीरीज में कई यादगार प्रदर्शन और टीम का मजबूत काम नजर आया. आने वाले मैचों के लिए टीम को शुभकामनाएं."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\