India vs Australia 4th Test: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण धुल गया.
India vs Australia 4th Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. जी हां भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी है. वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं. बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम भी बन गई है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सिडनी टेस्ट के पांचवें व आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया.
बता दें कि चौथे दिन भी बारिश ने मैच में दखल दिया था और खेल शुरू होने में देरी हुई थी. मैच के दौरान भी बारिश ने खलल डाला था और इसी कारण चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया था. मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के छह रनों के साथ उतरनी थी. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित कर दी थी और ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन पहली पारी में 300 रनों पर ही ढेर कर दिया था. भारत पर पहली पारी के आधार पर 322 रनों की बढ़त थी और उसने मेजबान टीम को फॉलोऑन देने का फैसला किया था.
यह 31 साल में पहली बार है कि ऑस्ट्रेलिया अपने घर में फॉलोऑन खेल रही हो. वहीं चार मैचों की सीरीज में भारत पहले से ही 2-1 की बढ़त बनाए हुए थी. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सिडनी टेस्ट के पांचवें व आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया. पूरे दिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. अंपायरों ने दिन का खेल रद्द किया और इसके साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

