India vs Australia 4th ODI 2019: ऑस्ट्रेलिया ने दी भारत को करारी शिकस्त, सीरीज में की 2-2 से बराबरी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली (Mohali) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में मेहमान टीम ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम को पांच विकेट से हराते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है.

उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 4th ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली (Mohali) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में मेहमान टीम ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम को चार विकेट से हराते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. जी हां भारतीय टीम द्वारा दिए गए 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) रन (Peter Handscomb) के शानदार शतक के बदौलत 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. हैंड्सकॉम्ब के अलावा कंगारू टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 91, एश्टोन टर्नर ने नाबाद 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

भारतीय टीम के लिए इस मैच में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे. जी हां बुमराह ने इस मैच में सर्वाधिक तीन विकेट लिए. बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th ODI 2019: जसप्रीत बुमराह ने मैदान में किया कुछ ऐसा की हैरान रह गए साथी खिलाड़ी, विराट कोहली ताली बजाने के लिए हुए मजबूर, देखें वीडियो

इससे पहले आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने की.

दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट लिए 30.6 ओवर में 193 रनों की साझेदारी की. लेकिन इसी स्कोर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने 23वें वनडे शतक से चुक गए. शर्मा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) के एक शॉर्ट पिच गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में 95 रन के अपने निजी स्कोर पर पीटर हैंड्सकॉम्ब (Peter Handscomb) के हाथों बाउंड्री पर कैच आउट हुए. वहीं धवन 143 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बनें

यह भी पढ़ें- India vs Australia 3rd ODI 2019: ऑस्ट्रेलिया ने दी भारत को करारी शिकस्त, कप्तान विराट कोहली का शतक भी न आया काम

धवन और शर्मा के अलावा भारत के लिए ऋषभ पंत ने 36, केएल राहुल ने 26, विराट कोहली ने 07, केदार जाधव ने 10, विजय शंकर ने 26, भुवनेश्वर कुमार ने 01, कुलदीप यादव ने नाबाद 01, युजवेंद्र चहल ने 0 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 06 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

मेहमान टीम के लिए पैट कमिंस ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए. कमिंस के अलावा झाय रिचर्डसन ने तीन और एडम जंपा ने एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ किया आगाज, नाथन एलिस ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें AUS बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड

\