जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, 39 साल पुराने रिकॉर्ड को किया अपने नाम

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

जसप्रीत बुमराह: (Photo Credit: Twitter)

India vs Australia 3rd Test: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जी हां इस तेज गेंदबाज ने अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर के पहले साल में 45 विकेट लेकर इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोषी के नाम था. दिलीप ने 1979 में अपने टेस्ट क्रिकेट के पहले साल में 40 विकेट लिए थे. इस लिस्ट में पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद तीसरे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 1996 में 37 विकेट चटकाए थे.

बता दें कि बुमराह ने शुक्रवार को मेलबर्न में चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 6 विकेट चटकाए. जिसमें उन्होंने मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, टिम पैन, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने हैरिस को इशांत के हाथों कैच आउट कराया. मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर हेड को खतरनाक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया, वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया, फिर लियोन को एलबीडब्ल्यू और हेजलवुड को क्लीन बोल्ड किया.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 3rd Test: जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलियाई पारी 151 पर सिमटी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को अपनी पारी 8/0 के स्कोर से आगे बढ़ाई. मेजबान टीम का स्कोर 24 रन पर पहुंचा था तब टीम इंडिया को इशांत शर्मा ने बड़ी सफलता दिलाई. भारतीय तेज गेंदबाज ने आरोन फिंच 8 को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराकर पहला झटका दिया.

जल्द ही जसप्रीत बुमराह ने मार्कस हैरिस 22 को इशांत शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया. हैरिस ने बुमराह की गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और शर्मा को आसान कैच थमाया. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा 21 को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराकर कंगारू टीम को तगड़ा झटका दिया.

इसके बाद ट्रेविस हेड 20 और शॉन मार्श 19 ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने शॉन मार्श को एलबीडब्ल्यू और हेड को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को करारा झटका दिया. मिचेल मार्श 9 को जडेजा ने अपना शिकार बनाया. वहीं पैट कमिंस 17 को मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंद डालकर क्लीन बोल्ड किया. नाथन लियोन और जोश हेजलवुड बीना खाता खोले बुमराह का शिकार बनें वहीं मिशेल स्टार्क इस पारी में 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs West Indies, 1st ODI Match Greenfield International Stadium Pitch Report: तिरुवनंतपुरम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

South Africa vs Australia, 2nd ODI Match Winner Prediction: दूसरे वनडे में सीरीज पर कब्जा जमाएगा दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs West Indies 1st ODI Match Preview: तिरुवनंतपुरम में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स