India vs Australia 3rd ODI 2019: शानदार शतकीय पारी के लिए उस्मान ख्वाजा को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची (JSCA International Stadium Complex, Ranchi) में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को शानदार शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the match) का का अवार्ड दिया गया है.

उस्मान ख्वाजा (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 3rd ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची (JSCA International Stadium Complex, Ranchi) में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को शानदार शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the match) का का अवार्ड दिया गया है. जी हां ख्वाजा ने आज 113 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 104 रनों की शानदार पारी खेली.

बता दें कि तीसरे वनडे मैच में मेहमान टीम ने भारत को 32 रनों से शिकस्त देते हुए इस सीरीज को जितने की अपनी उमीदें कायम रखी हैं. जी हां मेहमान टीम द्वारा दिए गए 314 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 281 रन पर ऑल आउट हो गई. भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. कोहली के अलावा धोनी ने 26, केदार जाधव ने 26, और विजय शंकर ने 32 रनों की परियां खेली.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 3rd ODI 2019: ऑस्ट्रेलिया ने दी भारत को करारी शिकस्त, कप्तान विराट कोहली का शतक भी न आया काम

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से युवा स्पीन गेंदबाज एडम जाम्पा, तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन और पैट कमिंस ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिए. इनके अलावा नाथन लॉयन ने एक सफलता हासिल की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड