क्रिकेट

India vs Australia 3rd ODI 2019: रोहित शर्मा विवादास्पद तरीके से हुए आउट, अंपायर के फैसले पर जताई नाराजगी, देखें वीडियो

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम मेहमान टीम द्वारा मिले 314 रनों के लक्ष्य के सामने सात ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाकर खेल रही है.

India vs Australia 3rd ODI 2019: रोहित शर्मा विवादास्पद तरीके से हुए आउट, अंपायर के फैसले पर जताई नाराजगी, देखें वीडियो
रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 3rd ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम मेहमान टीम द्वारा मिले 314 रनों के लक्ष्य के सामने सात ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाकर खेल रही है. भारतीय टीम के लिए फिलहाल कप्तान विराट कोहली और धोनी मैदान पर जमे हुए हैं. कोहली 13 रन और धोनी पांच रन बनाकर खेल रहे हैं.

बता दें कि भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) की गेंद पर विवादस्पद तरीके से एलबीडब्ल्यू आउट हुए. बता दें कि अंपायर द्वारा दिए गए फैसले से रोहित शर्मा खुश नजर नहीं आए, और काफी नाराज भी दिखे.

यह भी पढ़ें- अभिनंदन के वतन लौटने की खुशी में विराट कोहली और BCCI ने उन्हें ऐसे किया सलाम

बता दें कि आज कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के शानदार शतकीय पारी के बदौलत भारत के सामने निर्धारित ओवरों में 314 रनों का लक्ष्य रखा है. मेहमान टीम के लिए ख्वाजा के अलावा कप्तान एरॉन फिंच ने 93 रन और ग्लैन मैक्सेवल ने 47 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इनके अलावा शॉन मार्श ने 07, मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 31, पीटर हैंड्सकॉम्ब 0, एलैक्स कैरी ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).