India vs Australia: दुनियाभर के गेंदबाजो को धुल चटाने वाले कप्तान विराट कोहली आखिर क्यों बार-बार गुठने टेक दे रहें हैं नाथन लियोन के सामने?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बीच जारी चार टेस्ट मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) का शिकार बनें.

विराट कोहली (Photo Credit-IANS)

India vs Australia 2st Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बीच जारी चार टेस्ट मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) का शिकार बनें. भारतीय कप्तान विराट कोहली 17 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को कैच दे बैठे. इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर्वाधिक बार आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जी हां नाथन लियोन ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को सातवीं बार अपना शिकार बनाया है.

ज्ञात हो कि इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और और स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम सयुंक्त रूप से था. लेकिन नाथन लियोन ने इनको पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा अपने नाम कर लिया है. नाथन लियोन से पहले कप्तान विराट कोहली को जेम्स एंडरसन और और स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच-पांच बार अपना शिकार बनाया है

यह भी पढ़ें- India vs Australia: कप्तान विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को पछाड़ कर किया ऐसा काम

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम को पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के रूप में अपना पहला विकेट गंवाना पड़ा. मिशेल स्टॉर्क ने राहुल को खाता खोलने का मौका दिए बगैर बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद, विजय ने चेतेश्वर पुजारा 4 के साथ 13 रन ही जोड़े थे कि मेहमान टीम को एक और झटका मिला. जोश हेजलवुड ने पुजारा को टिम पेन के हाथों कैच आउट कर भारतीय टीम का दूसरा विकेट भी गिरा दिया.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: आज सुबह खराब शुरुआत के बाद कप्तान विराट कोहली ने लगाया शानदार शतक

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के आउट होने के बाद तीसरे विकेट के लिए विजय का साथ देने कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा देर तक मैदान पर नही टिक पाए और 17 के योग पर नाथन लियोन का शिकार बनें. भारत को चौथे विकेट के रूप में मुरली विजय का विकेट गिरने से झटका लगा. मुरली विजय ने 20 रन बनाये. फ़िलहाल मैदान पर उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) नाबाद 16 रन और हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) 1 रन बनाकर टिके हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड