India vs Australia: ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी, सैयद किरमानी जैसे दिग्गजों को पछाड़ ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

भारतीय टीम युवा के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने (Rishabh Pant) ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी दुसरे टेस्ट मैच में एक और बड़ा कीर्तमान अपने नाम कर लिया है.

ऋषभ पंत: (Photo Credit: Getty Images)

India vs Australia 2nd Test: भारतीय टीम युवा के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने (Rishabh Pant) ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी दुसरे टेस्ट मैच में एक और बड़ा कीर्तमान अपने नाम कर लिया है. जी हां इस युवा विकेटकीपर ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गेंद पर शॉन मार्श का कैच लेकर सीरीज में अपना 15वां शिकार पूरा किया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच पड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

इससे पहले एडिलेड टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने 11 कैच पकड़े थे. पंत दूसरे टेस्ट में अब तक चार कैच ले चुके हैं. पंत से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में बेस्ट प्रदर्शन का रिकॉर्ड सैयद किरमानी, महेंद्र सिंह धोनी ( दो बार) और रिद्धिमान साहा के नाम था, जिन्होंने 14-14 कैच अपने नाम किए थे.

यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, ऋषभ पंत नही बल्कि यह धाकड़ खिलाड़ी है भविष्य का बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज

पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने 1979-80 में भारत में खेली गई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 शिकार किए थे, जिसमें 11 कैच और 3 स्टंम्प शामिल थे. इसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2012-13 और 2014-15 में यह उपलब्धि दो बार हासिल की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\