India vs Australia 2nd Test: मुरली विजय का फ्लॉप प्रदर्शन जारी, 0 रन पर हुए आउट

भारतीय पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 12 गेंद में बिना खाता खोले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बॉल पर क्लीन बोल्ड गए.

मुरली विजय: (Photo Credit: Getty Image)

India vs Australia 2nd Test: भारतीय पारी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 12 गेंद में बिना खाता खोले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बॉल पर क्लीन बोल्ड गए. जी हां शुरुआत से ही मैदान पर जूझ रहे मुरली विजय को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी शानदार इन स्विंग गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई. वहीं लोकेश राहुल 7 गेंद में 1 रन बनाकर मैदान पर टिके हुए हैं.

इससे पहले भारतीय गेदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को पहली पारी में 326 रनों पर ढेर कर दिया. इशांत शर्मा ने पहली पारी में सर्वाधिक विकेट लिए. इशांत शर्मा ने पहली पारी में 41 रन खर्च कर 4 विकेट लिए. इसके लिए इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने 20.3 ओवर गेंदबाजी की. इशांत शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह 2, उमेश यादव 2, हनुमा विहारी ने 2 विकेट लिए. पहली पारी में उम्दा गेंदबाजी के बावजूद मोहम्मद शमी को कोई सफलता हाथ नही लगी.

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में एरोन फिंच 50, मार्कस हैरिस 70, ट्रेविस हेड 58 ने शानदार अर्धशतक लगाए. इसके अलावा शॉन मार्श 45 और कप्तान टीम पेन 38 ने संभली हुई पारी खेली. जिसके बदौलत ऑस्ट्रेलियाई पारी 326 रन के बड़े लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू