India vs Australia 2nd T20 2019: शानदार शतकीय पारी के लिए ग्लैन मैक्सवेल को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को शानदार शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the match ) के अवार्ड से नवाजा गया है.

ग्लैन मैक्सवेल (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 2nd T20 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को शानदार शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the match) के अवार्ड से नवाजा गया है. जी हां मैक्सवेल ने इस मैच में मात्र 55 गेदों का सामना करते हुए नाबाद 113 रनों की पारी खेली. मैक्सवेल ने इस दौरान शानदार नौ छक्के और सात चौके भी लगाए.

बता दें कि आज कंगारू टीम ने भारत को दो मैचों की T20 सीरीज में सात विकेट से रौंदते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. मेहमान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट ने 40, मार्कस स्टोयनिस ने 7, कप्तान एरॉन फिंच ने 8, ग्लैन मैक्सवेल ने नाबाद 113 और पीटर हैंड्सकोम्ब ने नाबाद 14 रनों का योगदान दिया. भारतीय टीम के लिए इस मैच में ऑलराउंडर विजय शंकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. जी हां विजय शंकर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 38 रन खर्च करते हुए विपक्षीय टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. शंकर के अलावा सिद्धार्थ कौल ने इस मैच में एक विकेट अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 2nd T20 2019: कप्तान विराट कोहली और धोनी की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 191 रनों का लक्ष्य

बता दें कि आज भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल, कप्तान विराट कोहली और धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की. जी हां इस मैच में लोकेश राहुल ने 47 रन, कप्तान विराट कोहली ने 72, और धोनी ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 14 रन, ऋषभ पंत ने 1 और दिनेश कार्तिक ने 8 रनों का योगदान दिया.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस मैच में नाथन कल्टर नाइल, डी आर्की शॉर्ट, पैट कमिंस और जेसन बेहेरनडोर्फ को एक-एक सफलता मिली. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज झाए रिचर्डसन और एडम जम्पा को इस मैच में कोई सफलता नहीं मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड