India vs Australia 2nd T20 2019: ग्लैन मैक्सवेल ने जड़ा इस सीरीज का दूसरा शानदार अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया जीत की राह पर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीरीज का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया हैं.
India vs Australia 2nd T20 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीरीज का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया हैं. जी मैक्सवेल ने 28 गेदों का सामना करते हुए तीन छक्के और चार चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाकर खेल रहे हैं.
बता दें कि फिलहाल दूसरे T20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 36 गेंद में 70 रनों की जरूरत है. मैदान पर ग्लैन मैक्सवेल और ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोम्ब बल्लेबाजी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- India vs Australia 2nd T20 2019: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का निर्णय
बता दें कि आज भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी थी. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल, कप्तान विराट कोहली और धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की. जी हां इस मैच में लोकेश राहुल 47 रन, कप्तान विराट कोहली ने 72, और धोनी ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 14 रन, ऋषभ पंत ने 1 और दिनेश कार्तिक ने 8 रनों का योगदान दिया.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस मैच में नाथन कल्टर नाइल, डी आर्की शॉर्ट, पैट कमिंस और जेसन बेहेरनडोर्फ को एक-एक सफलता मिली. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज झाए रिचर्डसन और एडम जम्पा को इस मैच में कोई सफलता नहीं मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

