India vs Australia 2nd ODI 2019: शानदार शतकीय पारी के लिए विराट कोहली को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को शानदार शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the match) का अवार्ड दिया गया है. जी हां आपको बता दें की आज विराट कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट कैरियर का 40वां शानदार शतक लगाया.
India vs Australia 2nd ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को शानदार शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the match) का अवार्ड दिया गया है. जी हां आपको बता दें की आज विराट कोहली ने अपने वनडे क्रिकेट कैरियर का 40वां शानदार शतक लगाया. एक तरफ जहां दूसरे बल्लेबाज अपना विकेट गवां रहे थे वहीं दूसरे छोर पर कप्तान विराट कोहली ने जमकर खेलते हुए शानदार शतक लगाया. बता दें कि कोहली ने अपने 116 रनों की पारी के दौरान 120 गेदों का सामना किया और 10 चौके लगाए.
बता दें कि आज के मैच में भारतीय टीम द्वारा दिए गए 251 रनों के लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में ऑल आउट हो गई. मेहमान टीम के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 37, उस्मान ख्वाजा ने 38, शॉन मार्श ने 16, पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 48, ग्लैन मैक्सेवल ने 4, मार्कस स्टोइनिस ने 52, एलैक्स कैरी ने 22, नाथन कल्टर नाइल ने 4, पैट कमिंस ने 0, नाथन लॉयन ने नाबाद 6 और एडम जाम्पा ने 2 रनों का योगदान दिया.
भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव के अलावा जसप्रीत बुमराह और विजय शंकर ने दो-दो विकेट लिए, वहीं रवींद्र जडेजा और केदार जाधव ने क्रमशः एक-एक विकेट अपने नाम किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2019 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

