India vs Australia 2nd ODI 2019: रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के साथ इस स्पेशल क्लब में हुए शामिल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बल्लेबाजी के दौरान अपनी पारी का 10वां रन लेते ही भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नाम जोड़ लिया है.

रविन्द्र जडेजा (Photo Credit-Getty)

India vs Australia 2nd ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बल्लेबाजी के दौरान अपनी पारी का 10वां रन लेते ही भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नाम जोड़ लिया है. जी हां टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम अब भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी कपिल देव और सचिन तेंदुलकर के साथ जुड़ गया गया है.

दरअसल, रविंद्र जडेजा भारत के सिर्फ तीसरे ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं. उनसे पहले कपिल देव (Kapil Dev) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने यह कारनामा किया है. बता दें कि 1983 में पहली बार वनडे विश्व कप खिताब जीताने वाले कपिल देव के नाम 225 वनडे में 3783 रन और 253 विकेट दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: रविन्द्र जडेजा ने मैदान पर दिखाई चीते जैसी फुर्ती, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

वहीं क्रिकेट जगत में 'क्रिकेट के भगवान' नाम से मशहुर सचिन तेंदुलकर के नाम 436 वनडे मैचों में 18426 रन और 154 विकेट दर्ज हैं. बता दें कि रवींद्र जडेजा वनडे क्रिकेट में 2000 रन और 150 विकेट का आंकड़ा हासिल करने वाले दुनिया के 26वें ऑलराउंडर हैं. भारत के लिए अब तक खेले गए 149 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में रवींद्र जडेजा के नाम 2011 रन और 171 विकेट दर्ज हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Baghpat Viral Video: विकास भवन में किसान दिवस बैठक के दौरान डीएम की कुर्सी पर बैठा बंदर, मचा हड़कंप; वीडियो हुआ वायरल