India vs Australia 2nd ODI 2019 Live Cricket Score: यहां देखें IND vs AUS के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज विदर्भ क्रिकेट संघ (Vidarbha cricket team) स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि इस सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 6 विकेट से करारी मात देते हुए 1-0 से बढ़त बना ली है.
India vs Australia 2nd ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज विदर्भ क्रिकेट संघ (Vidarbha cricket team) स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि इस सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 6 विकेट से करारी मात देते हुए 1-0 से बढ़त बना ली है. भारतीय टीम के इस जीत में पूर्व कप्तान धोनी (MS Dhoni) और केदार जाधव (Kedar Jadhav) का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जी हां एक समय भारतीय टीम 23.3 ओवर में 99 रन के स्कोर पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी. ऐसे समय में धोनी नाबाद (60) और केदार जाधव नाबाद (81) ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को मुश्किल हालात से उबारा, और बिना कोई क्षति किए टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया. (यहां देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दूसरे वनडे मैच का लाइव स्कोर).
भारतीय टीम के लिए पहले वनडे में मिली जीत उत्साहवर्द्धक रही क्योंकि इससे पहले उसे दो मैचों की T20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. विश्व कप से पहले भारत के लिए यह अंतिम सीरीज है और इसमें अब चार मुकाबले शेष हैं. ऐसे में भारतीय टीम आगामी विश्व कप से पहले अपने टीम संयोजन को परखने और टीम में जगह बनाने के नए दावेदारों को आजमाना चाहेगी.
यह भी पढ़ें- अभिनंदन के वतन लौटने की खुशी में विराट कोहली और BCCI ने उन्हें ऐसे किया सलाम
संभावित टीम इस प्रकार है:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, विजय शंकर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडोर्फ, एलैक्स कैरी, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सेवल, झाए रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जाम्पा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2019 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

