India vs Australia 2nd ODI 2019: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज विदर्भ क्रिकेट संघ (Vidarbha cricket team) स्टेडियम में खेला रहा है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

India vs Australia 2nd ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज विदर्भ क्रिकेट संघ (Vidarbha cricket team) स्टेडियम में खेला रहा है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. बता दें कि इस सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 6 विकेट से करारी मात देते हुए 1-0 की बढ़त बनाई हुई है.

भारतीय टीम के लिए पहले वनडे में मिली जीत उत्साहवर्द्धक रही क्योंकि इससे पहले उसे दो मैचों की T20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. विश्व कप से पहले भारत के लिए यह अंतिम सीरीज है और इसमें अब चार मुकाबले शेष हैं. ऐसे में भारतीय टीम आगामी विश्व कप से पहले अपने टीम संयोजन को परखने और टीम में जगह बनाने के नए दावेदारों को आजमाना चाहेगी.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: वर्ल्ड कप के लिए लांच हुई टीम इंडिया की जर्सी, देखें तस्वीरें

संभावित टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, विजय शंकर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडोर्फ, एलैक्स कैरी, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सेवल, झाए रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जाम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, टीम इंडिया के सामने रखा 406 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Shubman Gill ODI Record: शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास, इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे