India vs Australia: बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया को हुआ फायदा, 17 ओवरों में भारत को बनाने पड़ेंगे 174 रन

बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 17 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का लक्ष्य दिया है.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credit: Getty Image)

India vs Australia: बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 17 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का लक्ष्य दिया है. लेकिन अंपायरों ने बारिश से बाधित मैच में नियमों के अनुसार भारत को जीत के लिए 17 ओवरों में जीत के लिए 174 रनों का टारगेट दिया है. हम आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में बारिश के वजह से खेल को रोक दिया गया था.

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की T-20 श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारतीय गेदबाजों की जमकर धुनाई की है. जी हां गाबा के मैदान पर कप्तान Aaron Finch, Chris Lynn, Maxwell और Stoinis ने भारतीय गेदबाजों की जमकर खबर ली है. जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Aaron Finch ने 27 रनों की पारी खेली वहीं विस्फोटक बल्लेबाज Chris Lynn, ने मात्र 20 गेदों में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद Maxwell ने 24 गेदों पर 4 छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शिकार हुए. Stoinis ने नाबाद रहते हुए 19 गेदों में 33 रनों की पारी खेली.

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो युवा गेंदबाज क्रुणाल पांड्या के लिए आज का दिन अच्छा नही रहा. जी हां इस गेंदबाज ने 4 ओवर में 55 रन दिए. पांड्या के आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर Maxwell ने लगातार तीन छक्के जड़े. इस युवा गेंदबाज ने इस ओवर में कुल 23 रन लुटाये.

वहीं भारत के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर D Arcy Short का विकेट तो लिया लेकिन उसके बाद अपने लाइन-लेंथ से भटके नजर आए. जिसका ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने खुब फायदा उठाया, और इनके तीन ओवरों में 42 रन कूट डाले. भारत के लिए अभी तक सबसे सफल गेंदबाज कुलदीप यादव साबित हुए हैं. जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड