India vs Australia 1st Test: रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिया गुरु मंत्र, कोहली को लेकर कही बड़ी बात

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि विराट कोहली को अब भी परेशान किया जा सकता है तथा आस्ट्रेलियाई टीम को चुपचाप बैठने और भारतीय कप्तान को हावी होने देने के बजाय उनको हर तरह से परेशान करना चाहिए।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और भारतीय कप्तान विराट कोहली

India vs Australia 1st Test: आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli)को अब भी परेशान किया जा सकता है तथा आस्ट्रेलियाई टीम को चुपचाप बैठने और भारतीय कप्तान को हावी होने देने के बजाय उनको हर तरह से परेशान करना चाहिए. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच गुरूवार से शुरू होगा और पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोन्स ने कोहली को नहीं उकसाने की सलाह दी है. कोहली अपने पिछले आस्ट्रेलियाई दौरे की तुलना में कुछ नरम हो गये हैं लेकिन पोंटिंग से पूछा गया कि क्या आस्ट्रेलिया अपने मैदान पर उन्हें अपने जाल में फंसा सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘हां ऐसा हो सकता है. मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे आपको परेशान नहीं करना चाहिए। मैंने उसे परेशान होते हुए देखा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मिशेल जानसन ने निश्चित तौर पर अपनी खतरनाक गेंदबाजी और उसके आसपास आक्रामक हाव भावों से उसे परेशान किया. इसलिए मैं चुपचाप बैठकर किसी को हावी होने की अनुमति नहीं दूंगा.’

यह भी पढ़े: जोश हाजलेवुड ने भारतीय टीम को दी चेतावनी, कहा- ये गेंदबाज मचा सकता है तबाही

पोंटिंग ने कहा, ‘‘हम जिस तरह से विशेषकर स्वदेश में क्रिकेट खेलते रहे हैं वह अच्छे शारीरिक हाव भावों से जुड़ा है. आस्ट्रेलियाई इसी अंदाज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहे हैं. ’’ उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान टीम आक्रामक मानसिकता के साथ नहीं खेलती है तो वह गलत होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड