India vs Australia 1st T20 2019 Live Cricket Score: यहां देखें IND vs AUS के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि रविवार को विशाखापट्टन में खेला जाएगा. बता दें कि मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से होगा
India vs Australia 1st T20 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि रविवार को विशाखापट्टन में खेला जाएगा. बता दें कि मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से होगा. भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस T20 सीरीज से टीम में वापसी कर रहे हैं, ज्ञात को कि कोहली ने न्यूजीलैंड दौरे पर चौथे, पांचवे वनडे और T20 सीरीज से आराम लेने का फैसला लिया था. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 फरवरी को बेंगलुरू में खेला जाएगा और इसके बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगी. वनडे सीरीज की शुरुआत 2 मार्च को हैदराबाद में होगी. दूसरा वनडे 5 मार्च को नागपुर, तीसरा वनडे 8 मार्च को रांची, चौथा वनडे 10 मार्च को मोहाली और आखिरी वनडे 13 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा. (यहां देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के पहले T20 मैच का लाइव स्कोर).
बता दें कि भारत ने पिछले महीने ही विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट और वनडे सीरीज जीती है. कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) अब विश्व कप से पहले टीम में कुछ स्थानों को पक्का करना चाहेंगे. भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर (Vijay Shankar) के पास अच्छा मौका है. पंत ने जहां, वनडे में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का स्थान लिया है तो वहीं शंकर ने न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की है. बता दें कि दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में सिर्फ T20 सीरीज के लिए शामिल किया गया है.
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) फिर से टीम में वापस लौट आए हैं. सभी की नजरें लेग स्पिनर मयंक मारकंडे (Mayank Markande) पर होगी, जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं. इसके अलावा भारत युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के साथ भी उतर सकता है.
बता दें कि विश्व कप से पहले यह भारत की आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद 23 मार्च से आईपीएल का आयोजन होगा. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगी.
यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने कहा- युवा खिलाड़ियों के आने से भारतीय टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है
संभावित टीम इस प्रकार है:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा , लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, मयंक मारकंडे.
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्की शॉर्ट, पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरनडोर्फ, नाथन कल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकोंब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, ग्लैन मैक्सवेल, झाए, रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोयनिस, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

