India vs Australia 1st T20 2019: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से रौंदा, ग्लैन मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विशाखपट्नम के डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सात विकेट से करारी शिकस्त देते हुए दो मैचों की T20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credit: Getty Image)

India vs Australia 1st T20 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विशाखपट्नम के डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से करारी शिकस्त देते हुए दो मैचों की T20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. जी हां भारत के द्वारा दिए गए 127 रनों के लक्ष्य को मेहमान टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. कंगारू टीम की तरफ से ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने शानदार 56 रनों की पारी खेली. मैक्सवेल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए डी आर्की शॉर्ट ने 37, मार्कस स्टोयनिस ने 1, कप्तान एरॉन फिंच ने 0, पीटर हैंड्सकोंब ने 13, एश्टन टर्नर ने 0, नाथन कल्टर नाइल ने 4, पैट कमिंस ने नाबाद 7, और झाए रिचर्डसन ने नाबाद 7 रनों योगदान दिया.

भारतीय टीम के लिए पहले T20 मैच जसप्रीत बुमराह सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे. जी हां बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 16 रन खर्च करते हुए तीन विकेट हासिल किए. बुमराह के अलावा फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या ने क्रमशः एक-एक सफलता हासिल की.

यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: विराट कोहली ने शहीदों को सम्मान में भारतीय खेल सम्मान के आयोजन को किया स्थगित

इससे पहले भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में मेहमान टीम के सामने 127 रन का लक्ष्य रखा था. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (K. L. Rahul) ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई. राहुल के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 24 रन, रोहित शर्मा ने 5 रन, ऋषभ पंत ने 3 रन, दिनेश कार्तिक ने 1 रन, क्रुणाल पांड्या ने 1 रन, उमेश यादव ने 2 रन, महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 29 रन और युजवेंद्र चहल ने नाबाद 0 रनों का योगदान दिया.

मेहमान टीम के लिए पहले T20 मैच में नाथन कूल्टर नाइल (Nathan Coulter Nile) सबसे सफल गेंदबाज रहे. जी हां नाथन कूल्टर नाइल ने अपने चार ओवर की गेंदबाजी के स्पेल में 26 रन खर्च कर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए. नाइल के अलावा जेसन बेहरनडोर्फ, पैट कमिंस और एडम जम्पा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स