Ind vs Aus 1st ODI 2020: मुंबई की हार कोहली एंड कंपनी के लिए खुद में झांकने का मौका

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि आस्ट्रेलिया ने मुंबई में खेले गए पहले वनडे में भारत को जिस तरह से हराया है वह हैरानी भरा है. आस्ट्रेलिया ने मंगलवार रात खेले गए पहले वनडे में भारत को 10 विकेट से हरा कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

शोएब अख्तर (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि आस्ट्रेलिया ने मुंबई में खेले गए पहले वनडे में भारत को जिस तरह से हराया है वह हैरानी भरा है. आस्ट्रेलिया ने मंगलवार रात खेले गए पहले वनडे में भारत को 10 विकेट से हरा कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने पहले तो भारत को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और मेजबान टीम को 49.1 ओवरों में 255 रनों पर ढेर कर दिया. इस लक्ष्य को आस्ट्रेलिया ने अपनी सलामी जोड़ी- डेविड वार्नर (नाबाद 128) और कप्तान एरॉन फिंच (नाबाद 110) के दम पर बिना विकेट खोए हासिल कर लिया.

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "यह बड़ा दिन था जो यह फैसला करने वाला था कि इन दोनों में से बेहतर टीम कौन है. हैरानी वाली बात यह रही कि भारत को शर्मिदा होना पड़ा. उसके गेंदबाजों ने बेहद रन लुटाए और हाथ खड़े कर दिए। वे एक विकेट भी नहीं ले सके." उन्होंने कहा, "भारत के लिए यह आईना दिखाने वाला मैच रहा. आस्ट्रेलिया ने भारतीय गेंदबाजों को मजाक बना दिया. अगर आस्ट्रेलिया दोबारा टॉस जीतती है तो यह दोबारा होगा."

यह भी पढ़ें- ICC Awards 2019: विराट कोहली को चुना गया टेस्ट और वनडे टीम ऑफ द ईयर का कप्तान

उन्होंने कहा, "यह बेहद शर्मनाक होगा अगर भारत 0-3 से हारे। भारत का आत्मविश्वास सर्वश्रेष्ठ टीम के आत्मविश्वास के करीब भी नहीं था. मुझे यह हैरानी वाली बात लगी." अख्तर साथ ही विराट कोहली के नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के फैसले से खुश नहीं दिखे. उन्होंने कहा, "कोहली मैच के 28वें ओवर में बल्लेबाजी करने नहीं आ सकते. उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करनी होगी."

अख्तर ने कहा कि भारत के लिए वापसी करना बड़ी चुनौती होगा. उन्होंने कहा, "भारत को काफी आक्रामकता के साथ वापसी करनी होगी, अगर वे ऐसा नहीं कर पाए तो दोबारा हारेंगे. अगले वनडे में ज्यादा आक्रामक टीम देखना चाहता हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड