क्रिकेट

India vs Australia 1st ODI 2019: शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए केदार जाधव को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले गए पहले वनडे मैच के लिए केदार जाधव (Kedar Jadhav) को 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the match) का अवार्ड दिया गया है.

India vs Australia 1st ODI 2019: शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए केदार जाधव को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड
केदार जाधव (Photo Credits: PTI)

India vs Australia 1st ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले गए पहले वनडे मैच के लिए केदार जाधव (Kedar Jadhav) को 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the match) का अवार्ड दिया गया है. जी हां बता दें कि केदार जाधव ने इस मैच में 81 रनों की शानदार पारी खेली, और इस दौरान नौ चौके और एक छक्के भी लगाए.

बता दें कि एक समय भारतीय टीम 23.3 ओवर में 99 रन के स्कोर पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी. ऐसे समय में धोनी नाबाद (60) और केदार जाधव नाबाद (81) ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को मुश्किल हालात से उबारा, और बिना कोई विकेट का क्षति किए टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 1st ODI 2019: महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने लगाया शानदार अर्धशतक, भारत ने मेहमान टीम को 6 विकेट से रौंदा

भारतीय टीम के लिए इस मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की. शिखर धवन जहां बिना खाता खोले नाथन कल्टर नाइल की गेंद पर मैक्सेवल के हाथों कैच आउट हुए वहीं भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा भी 37 रन बनाकर नाथन कल्टर नाइल की गेंद पर कैच आउट हुए.

भारतीय कप्तान विराट कोहली आज के मैच में अपने अर्धशतक से चूक गए जी हां कप्तान कोहली इस मैच में 44 रन बनाकर एडम जाम्पा का शिकार बनें वहीं भारतीय वनडे टीम में अपना प्रमुख जगह बना चुके मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज अंबाती रायडू इस मैच में नहीं चल पाए और मात्र में 13 रन बनाकर जाम्पा का शिकार बनें.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).